Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

एम्स भोपाल के डॉक्टरों का नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा

AIIMS भोपाल के इमरजेंसी गेट के सामने 4 डॉक्टरों ने नशे में उत्पात मचाया। यहां कार खड़ी कर डॉक्टर शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस पहुंची और पूछताछ की तो एक डॉक्टर ने गाली-गलौज शरू कर दी। डॉक्टर बोला- मैं 2016 से यहां हूं, 10 थानों के अफसरों को जानता हूं, तुम कौन हो?

घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से बदसलूकी करते हुए डॉक्टर के दो वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कार की छत पर बीयर की बोतल रखी है। दो डॉक्टर कार में नशे में धुत पड़े हैं, साथ ही बीयर और स्नैक्स भी बिखरे हुए हैं। एक डॉक्टर पुलिसकर्मी से बहस करता नजर आ रहा है।

प्रबंधन ने गठित की जांच समिति वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉक्टर मौके से भागने की कोशिश करता है, लेकिन पुलिसकर्मी उसे रोक लेते हैं। पुलिस ने घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट तैयार कर एम्स मैनेजमेंट को भेज दी है।

एम्स मैनेजमेंट को बुधवार सुबह करीब 11 बजे इस मामले की जानकारी मिली। प्रबंधन ने जांच समिति गठित कर दी है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग वाकई एम्स से जुड़े हैं या नहीं।

उनकी पहचान और विभाग की पुष्टि के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एम्स के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संस्थान की साख से जुड़ा यह गंभीर मामला है। जांच जारी है और जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी एम्स सीनियर रेजिडेंट के पद पर एम्स के सिक्योरिटी सुपरवाइजर एसएन राय के अनुसार, पुलिस ने सभी डॉक्टरों को रात में एम्स के गार्ड के हवाले कर दिया था। यह पूरी घटना गेट के बाहर हुई, इसलिए हमारी सिक्योरिटी इसमें इन्वॉल्व नहीं है। यह सभी सीनियर रेजिडेंट हैं।

युवकों की कर रहे पहचान मामले में बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी का कहना है कि अभी इन चारों की जानकारी जुटाई जा रही है। एम्स को इस मामले की सूचना दी गई है। इनकी जानकारी मिलने के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img