Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक

विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक से पांच दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। पांच दिन के छोटे सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। जहां विधेयकों को लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तो विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शीतकालीन सत्र को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच चर्चा के बाद सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी राज्यपाल ने दे दी है। अब जल्द ही इसका नोटिफिकेशन किया जाएगा।

विधायक ऑनलाइन-ऑफलाइन सवाल पूछ सकेंगे

यह सत्र एक से पांच दिसंबर तक चलेगा, जिसमें विधायकों के सवालों की प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होगी। विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के सवाल कर सकेंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सवाल लगाने के साथ विधायकों के ध्यानाकर्षण और अन्य प्रस्तावों की समय अवधि तय होगी।

अरविंद शर्मा रहेंगे प्रमुख सचिव की भूमिका में

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस बार प्रमुख सचिव की भूमिका में अरविंद शर्मा रहेंगे। शर्मा एक अक्टूबर से विधानसभा के नए प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। इसके पहले अवधेश प्रताप सिंह विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे हैं, जो 30 सितंबर को रिटायर होने के बाद मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य बनाए गए हैं।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img