Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

पटाखे जलाकर फेंकने वाले युवको की हुई पहचान

इंदौर के मल्हारगंज से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ लड़कों ने खाली पड़े गोदाम और घरों में पटाखे फेंके थे। अधिकारियों ने वीडियो के बाद लड़कों की पहचान के लिए टीमें बनाई। इस मामले में पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लड़कों की पहचान कर ली है। इसमें 4 लड़कों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी साथियों की तलाश जारी है।

टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि करीब 4 दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कुछ लड़के जले हुए पटाखे खाली मकानों और बिल्डिंगों में फेंक रहे थे। इस पर सदरबाजार, एरोड्रम और मल्हारगंज की पुलिस की टीमें उनकी जानकारी जुटा रही थीं। मंगलवार को युवकों की पहचान क्रिस जैन, मनन जैन, विवेक राठौर और अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। सभी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि दीपावली की रात जानबूझकर पटाखे जलाकर आरोपियों ने हुकुमचंद कॉलोनी की फैक्ट्री एरिया में फेंके थे, जिससे लोगों के जीवन पर संकट पैदा हो गया।

दीपावली की रात से सुबह तक करीब 19 जगह आगजनी की घटनाएं हुईं, जिनमें कई जगह भीषण आग लगी। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह हरकत केवल मौज-मस्ती के लिए की थी। हालांकि, दो लड़के पढ़ाई करते हैं। सभी हुकुमचंद कॉलोनी इलाके के निवासी हैं।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img