Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

8.50 लाख की चोरी केस में दो गिरफ्तार

विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शाहपुरा कॉलोनी निवासी बूंदी बाई बंजारा के घर से करीब 8.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिन के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की थी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटप्रिंट एनालिसिस के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, जहां से चोरी गया पूरा माल बरामद किया गया।

एक आरोपी अब भी फरार, तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में पहले भी कई चोरियों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने पूरे गिरोह का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img