Friday, May 15, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल की नर्स की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल की 25 वर्षीय नर्स का विदिशा में एक्सीडेंट हो गया। घटना रविवार की है, इलाज के दौरान हमीदिया हॉस्पिटल में बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। युवती की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी।

पति के साथ मायके से ससुराल जाते समय एक लोडिंग वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई थी। हादसे में बाइक चला रहे पति को मामूली चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जिस वाहन ने युवती को टक्कर मारी, उसी का चालक उसका मोबाइल और पर्स लेकर भाग गया है। पर्स में पांच हजार रुपए से अधिक कैश और ज्वैलरी थी।

जानकारी के मुताबिक वर्षा लोधी (25) कांप गांव विदिशा की रहने वाली थी। उसके जीजा राज लोधी ने बताया कि भोपाल के अयोध्या नगर में स्थित मां हास्पिटल में साली बतौर नर्स जॉब करती थी। दीपावली में अपने मायके गई थी।

वर्षा का पति राज रविवार को उसे मायके में लेने पहुंचा था। यहां से वर्षा पति के साथ ससुराल जाने के लिए दोपहर के समय रवाना हुई। घर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर प्रदीप की बाइक को पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पीछे बैठी वर्षा के सिर में गंभीर चोट आई। उसे पहले वहीं एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया में रिफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद का वीडियो सामने आया

घटना के बाद टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन के पीछे चल रहे अन्य वाहन के चालक ने वीडियो बनाया है। जिसमें उसने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन उसके आगे चल रहा था। चलती गाड़ी में नींद लगने के कारण हादसा हुआ है।

इधर, राज लोधी का आरोप है कि हादसे के बाद से वर्षा का मोबाइल फोन और हैंड बैग गायब है। जिसमें उसकी ज्वैलरी रखी थी, एक चश्मदीद ने उन्हें बताया कि हादसे के बाद बैग और मोबाइल फोन को आरोपी वाहन चालक लेकर भागा है। विदिशा के देहात थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हुआ था एक्सीडेंट

वर्षा को पति शादी के बाद जब पहली बार उसके घर से लेने पहुंचा था, तब भी उसकी बाइक हादसे का शिकार हुई थी। तब पति को मामूली चोट आई, जबकि वर्षा के पांव में फ्रेक्चर आया था, उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी थी। शादी के बाद 6 महीने के भीतर उसका दूसरी बार बड़ा एक्सीडेंट हुआ और उसकी मौत हो गई।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img