Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

सागर में बेटे ने ही की माता-पिता की हत्या

सागर में एक युवक ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लाशों के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

वारदात देवरी थाना इलाके के धुलतरा गांव में बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि गणेश सेन (55) अपनी पत्नी शांतिबाई सेन (52) के साथ टिकरिया चौराहे के पास रहते थे। रात में उनका अपने छोटे बेटे शिवराज सेन से पैसे मांगने पर विवाद हो गया। शिवराज ने सब्बल से हमला कर माता-पिता की हत्या कर दी।

दंपती के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। नजारा देखकर डायल 112 को फोन किया।

घर के बाहर सड़क पर पड़े मिले शव देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया- डायल 112 पर हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर सड़क पर दंपती के शव पड़े थे। जिन्हें पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा।

पिता से पैसे मांग रहा था शिवराज टीआई गजेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा- गणेश सेन के मकान का निर्माणकार्य चल रहा है। बुधवार रात शिवराज घर पहुंचा और पिता गणेश से पैसे मांगने लगा। उसने कहा कि वह मकान निर्माण में भी मदद करता है, लेकिन उसे पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।

इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर शिवराज ने पिता पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां की भी हत्या कर दी।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img