Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में बेइज्जती का बदला लेने कारोबारी को गोली मारी

भोपाल के गौतम नगर इलाके में रहने वाले कारोबारी को इलाके के बदमाश ने गोली मार दी। आरोपी चार दिन से कारोबारी की रेकी कर रहा था। चार दिन पहले फरियादी ने उसे घर के सामने खड़े होने से रोका था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक नाराज चल रहा था। इस वारदात के बाद आरोपी ने एक अन्य युवक को भी पीटा है। घटना बुधवार की देर रात की है, जबकि गुरुवार को आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रयास और मारपीट के दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक 48 वर्षीय सादिक खान रंभा नगर में रहते हैं। आरोपी सलमान उर्फ नशा डेंजर ईटखेड़ी में रहता है। वह पूर्व में उनके इलाके में रहा करता था। मोहल्ले से जाने के बाद भी उसका यहां आना-जाना है। वह अपने साथ कट्‌टा लेकर चलता है। इलाके में बच्चों को कट्‌टा दिखाकर डराना, उन्हें गांजा बेचने का काम भी आरोपी करता था। इसी बात को लेकर साजिद और उनके बेटे ने चार दिन पहले सलमान को फटकार लगाई थी। उसे घर के पास खड़े होने से मना किया था, इसी बात को लेकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रंजिश रखने लगा था।

खिड़की से निशाना साधकर गोली मारी

आरोपी चार दिन तक लगातार पिता पुत्र की रेकी करता रहा। इस बीच साजिद और उनके बेटे उसे मोहल्ले में नहीं दिखे। बुधवार की रात को साजिद को कमरे में बैठा देख सलमान ने खिड़की से उनके सिर में निशाना लगाया। हालांकि निशाना चूकने के बाद गोली साजिद के कंधे से आर पार हो गई। हमीदिया अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आज उनकी सर्जरी होना है।

आरोपी बोला- बेइज्जती का बदला लिया

आरोपी सलमान के खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी और चोरी जैसे 10 केस दर्ज हैं। उसने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि साजिद को जान से मारने की नीयत से सिर पर निशाना साधा था। अधिक नशे में होने के कारण निशाना चूक गया, साजिद और उसके बेटे ने चार दिन पहले मेरे साथ बदसलूकी की थी। इसी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img