Friday, May 15, 2026
41.1 C
Bhopal

30 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल नगर निगम की 14वीं परिषद बैठक गुरुवार को आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में हुई। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने बस सेवा, उद्यानिकी खरीदी, समग्र आईडी से नाम काटने, पार्षद निधि और स्वच्छता सर्वेक्षण जैसे मुद्दों पर ‘शहर सरकार’ को घेरा। हमीदउल्ला के मुद्दे पर हंगामा भी हुआ।
मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता 31 मार्च 2028 तक बढ़ा दी है। इसके बावजूद बिजली कंपनियां प्रदेश में तत्काल स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए दबाव बना रही हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में विरोध तेज हो गया है। गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर के लगातार विरोध के बीच मध्य प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग ने स्मार्ट मीटर को अनिवार्यता का नियम तीन साल आगे बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है।
बेमौसम बारिश ने राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। आगर मालवा, ग्वालियर-चंबल व विंध्य महाकोशल से फसलों के नुकसान की खबरें हैं। खेत खलिहानों में रखी कटी फसल और खेतों में खड़ी फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खंडवा में इस बार मौसम (MP Rains) ने पहले सोयाबीन की फसल को प्रभावित किया और अब फसल भीगने से मक्का में अंकुरण शुरू हो गया है। सूखने के लिए रखी उपज भीगने से काली भी पड़ रही है। 50 से 60 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 अक्टूबर को खंडवा जिले में जलीय वन्यजीव संरक्षण का संकल्प पूरा किया। उन्होंने नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़ा। इस दौरान इस बात का ख्याल रखा गया कि मगरमच्छों से लोगों को खतरा न हो। नर्मदा का जल मगरमच्छों के आवास के लिए पूरी तरह अनुकूल है। इससे उनकी संख्या बढ़ेगी और प्रकृति का चक्र निर्बाध रूप से चलता रहेगा। प्रदेश में मगरमच्छ और घड़ियाल जैसे जलीय जीवों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार वन्यजीवों के संरक्षण का अभियान चला रही है। इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है।
इंदौर के कलेक्टर चौराहा स्थित गंजी कंपाउंड पर गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में संभावित गड़बड़ी के विरोध में धरना दिया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्रों की जानकारी 28 अक्टूबर से ही प्रदर्शित हो गई, जबकि परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। इससे असामाजिक तत्वों को परीक्षा केंद्रों से साठगांठ करने का मौका मिल सकता है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि परीक्षा केंद्रों की जानकारी समय से पहले प्रदर्शित करने की इस चूक की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
इंदौर नगर कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद हुए विरोध के मामले में अब सुलह की कोशिशें शुरू हो गई हैं। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के पोस्टर पर कालिख पोतने वाले मिलाप मिश्रा ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है।

Hot this week

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img