Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

रिकॉर्ड शुदा बदमाश ‘सलमान नशा’ गिरफ्तार: कट्टे से हमला कर की थी हत्या की कोशिश

भोपाल। गौतम नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अपने थाने के रिकॉर्ड शुदा बदमाश सलमान नशा उर्फ डेंजर को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंभा नगर निवासी साजिद खान को जान से मारने की नीयत से कट्टे से गोली मारी, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान नशा के खिलाफ इसी दिन एक अन्य फरियादी शादाब मियां ने रास्ता रोकने, मारपीट करने और कट्टा अड़ाकर रुपए मांगने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस उपायुक्त जोन 03 द्वारा ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को काजी कैंप इलाके से पकड़ा और उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और कारतूस भी जब्त किए।

आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिसमें पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध मादक पदार्थ रखने और अवैध कट्टा रखने जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img