Thursday, May 14, 2026
35.5 C
Bhopal

31 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मंत्रियों के बंगले हों या सरकारी कार्यालय, यदि बिजली चाहिए तो अग्रिम भुगतान करना होगा। प्रदेश के सरकारी भवनों में अब प्री पेड मीटर लगाने पर बिजली तभी मिलेगी जब अग्रिम भुगतान कर रिचार्ज करवाया जाएगा। इसके लिए वल्लभ भवन मंत्रालय से लेकर तहसील स्तरीय सरकारी कार्यालयों तक में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। इस वजह से बादल बने हुए हैं। साथ ही रुक-रुककर वर्षा भी हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट हो गई है। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। साथ ही दिसंबर के सर्द मौसम सा अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।
समाज और प्रबुद्धजनों से तकनीक के जरिए संवाद कर सौहार्द और सरोकार के लिए ग्वालियर प्रशासन ने नई पहल की है। ग्वालियर में अपना ग्वालियर नाम से समाज व अलग-अलग वर्गों के वाट्सएप ग्रुपों के एडिमनों को जोड़कर कम्युनिटी ग्रुप तैयार किया है। इसमें 90 से अधिक ग्रुप जुड़ चुके हैं।
विशेष स्थापना संगठन लोकायुक्त दल जबलपुर ने जिले की ग्राम पंचायत धनौरा के सरपंच दिनेश कुमार पुत्र भवन सिंह कोरेती (42) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 31 अक्टूबर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित सरपंच द्वारा प्रार्थी के आबादी भूमि में बन रहे मकान में आपत्ति नहीं लगाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शैक्षणिक संस्थानों को राहत देते हुए हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कहा है कि नगर निगम शैक्षणिक संस्थानों के भूमि-भवन जिनका उपयोग वे खुद कर रहे हैं, उस पर शिक्षा उपकर और शहरी विकास उपकर नहीं ले सकता। कोर्ट की एकलपीठ ने एक निजी स्कूल की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने वसूली के आदेश को निरस्त कर दिया है।
बुरहानपुर। खकनार तहसील में चाौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। तहसील मुख्यालय में फोटोकापी और एमपी ऑनलाइन सेंटर चलाने वाला युवक अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र बांट रहा था।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img