Thursday, May 14, 2026
35.5 C
Bhopal

एम्स के उत्पाती डॉक्टरों को नोटिस जारी

शराब के नशे में हंगामा करने वाले एम्स के दो रेजिडेंट डॉक्टर्स पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी करने की पुष्टि एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने की है।

आरोपी डॉक्टर्स के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने और समझाइश देने पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर गुरुवार को दर्ज की गई थी। हालांकि धाराएं जमानती होने के चलते आरोपी डॉक्टर्स साहिल चौहान और प्रकल्प गुप्ता को थाने से ही जमानत दी जा सकती है। इस पूरे मामले में एम्स द्वारा भी उत्पाती डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे डॉक्टर्स काे जब पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की तो उन्होंने उलटे पुलिसकर्मी को ही धमकाना शुरू कर दिया। दोनों डॉक्टर उस समय शराब के नशे में धुत थे।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। गुरुवार को इस मामले में बागसेवनिया पुलिस ने आरक्षक अजय गुर्जर की शिकायत पर डॉक्टर साहिल चौहान व डॉक्टर प्रकल्प गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

आरोपी बोले दस साल से यहीं शराब पी रहे हैं

इस मामले में गुरुवार को एक और वीडियो सामने आया। इसमें डॉक्टर पुलिस को धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर कह रहे हैं कि हम यहां 10 साल से शराब पी रहे हैं और तुम्हारे सर को बोलो हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस की समझाइश के बावजूद डॉक्टर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर यह आरोप भी लगाया कि वे खुद नशे में हैं।

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img