Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल में डेटिंग ऐप से बुलाकर अकाउंटेंट से लूट

भोपाल में एक फैक्ट्री के अकाउंटेंट को डेटिंग एप पर मिले युवक ने मिलने बुलाया। उसके साथ जमकर मारपीट की और साथी के साथ मिलकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने मारपीट कर फरियादी के मोबाइल फोन का पासवर्ड पूछ लिया था। इसके माध्यम से आरोपियों ने टीटी नगर की एक ज्वैलरी शॉप से ऑनलाइन खरीदारी की।

अपने वाहन में पेट्रोल भरवाकर भी ऑनलाइन पेमेंट किया। बाद में आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरियादी को छोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

26 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में बतौर अकाउंटेंट काम करता है। वल्ला नाम के एक डेटिंग एप पर उसकी मुलाकात एक मोबाइल नंबर धारक से हुई। जिसका ट्रू कॉलर पर नाम रोहित राजपूत शो करता था। 21 अक्टूबर को दोनों ने मिलने का फैसला किया। पीड़ित युवक आरोपी युवक के बताए अनुसार एमपी नगर जोन-2 में पहुंचा। कुछ देर बाद आरोपी पीड़ित युवक को पास के ही एक सुनसान स्थान पर ले गया।

आरोपी ने दोस्त को बुलाकर भी पिटवाया

यहां रुकने के बाद आरोपी ने पीड़ित को बातों में लगाया और अपने एक दोस्त को कॉल कर बुला लिया। दोनों ने मिलकर युवक को पीटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीट-पीटकर उसका यूपीआई पासवर्ड ले लिया। जिस युवक ने मिलने बुलाया था वह पीड़ित का मोबाइल फोन लेकर चला गया। इसके बाद उसने ज्वैलरी की खरीदारी की।

आरोपी बोले- तेरे जैसों के साथ ऐसा ही करते हैं हम

युवक को छोड़ने के दौरान दोबारा मारपीट की। उससे कहा कि तेरे जैसों के साथ ऐसा ही करते हैं हम। पीड़ित के मुताबिक, 21 अक्टूबर की ही देर रात शिकायत थाने में कर दी थी। हालांकि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। वहीं टीआई जयहिंद शर्मा ने बताया कि शिकायत आवेदन की जांच कराई जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img