Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

अस्पताल में मरीज के साथ शराब पार्टी

अशोकनगर जिला अस्पताल से लापरवाही और अनुशासनहीनता का वीडियो सामने आया है। इसमें अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज देवेंद्र यादव ‎अपने रिश्तेदारों के साथ पलंग पर बैठकर शराब पीता नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।

मामला गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे का है। अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में दिख रहा है कि देवेंद्र और उसके रिश्तेदार बेड पर बैठे शराब पी रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने उन लोगों को फटकार लगाई। गायत्री ने कहा-

हम लोग आपकी सेवा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते हैं। ये अस्पताल हमारा मंदिर है और आप यहां शराब पी रहे हैं। शर्म नहीं आती?

गिलास छिपाने की कोशिश की, बोले- भोजन कर रहे नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी के सवाल करने पर शराब पी रहे लोगों ने गिलास छिपाने की कोशिश की। कहा कि वे भोजन कर रहे हैं। लेकिन गायत्री ने गिलास उठाकर कैमरे में दिखाया तो इसमें शराब थी।

फिर मानी गलती, बोले- अब ऐसा नहीं करेंगे फटकार के बाद मरीज देवेंद्र और उसके साथियों ने अपनी गलती स्वीकार की। कहा कि अब ऐसा नहीं करेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिखावत ने कहा कि नर्सिंग ‎ऑफिसर ने सही किया। अस्पताल में इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img