Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

एमपी के स्थापना दिवस पर पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा आज से

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 2 केंद्रीय मंत्रियों को लेकर हेलिकॉप्टर भोपाल से उज्जैन के लिए उड़ेगा। हालांकि, नियमित सेवा 20 नवंबर से ही शुरू होगी।

भोपाल एयरपोर्ट से दोपहर में उड़ान होगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की उपस्थिति भी रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के फ्लैग ऑफ के साथ दोनों केंद्रीय मंत्री उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

पीपीपी मॉडल के तहत यह उड़ान मंत्री लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा प्रारंभ की जा रही है। लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी।

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टिविटी संचालित करने वाला प्रथम राज्य है। पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। यह पहल मध्य प्रदेश को एक नए पर्यटन आयाम की ओर अग्रसर करेगी। जिससे राज्य के एडवेंचर, हेरिटेज, और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी। साथ ही देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए यात्रा अनुभव और भी समृद्ध होगा।

सप्ताह में पांच दिन होगा इस सेवा का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध निष्पादित किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में निजी ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे। जिनमें कम से कम छह यात्री सीटें होंगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img