Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

विदिशा में कार स्टंट कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

विदिशा में बुधवार देर रात कार से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। यह घटना यातायात पुलिस थाना और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जहां युवक कार के गेट पर लटककर तेज रफ्तार में स्टंट करते दिखे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, स्वामी विवेकानंद चौराहा और उसके आसपास के इलाकों में अक्सर देर रात युवक कार के गेट खोलकर या उस पर लटककर स्टंट करते और वीडियो बनाते देखे जाते हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई और चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने जानकारी दी कि स्टंट में इस्तेमाल की गई कार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

हिरासत में लिए गए युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई से शहरवासियों ने संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि पुलिस की सख्ती से ऐसी घटनाओं में कमी आएगी।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img