Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल में डॉक्टर ने नर्स से शादी का झांसा देकर किया शोषण

भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती ने जूनियर डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर लगातार 10 महीनों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि डॉक्टर ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा दिलाकर ईदगाह हिल्स के अपार्टमेंट में उसके साथ पहली बार रेप किया।

इसके बाद कई स्थानों पर ले जाकर बार-बार रेप किया गया। शादी से मना करने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

10 महीनों तक किया शोषण

पुलिस के अनुसार, पीड़िता बैरसिया क्षेत्र की रहने वाली है और भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके के एक नर्सिंग होम में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान वहां काम करने वाले जूनियर डॉक्टर अजय विश्वकर्मा से हुई। करीब दस महीनों तक दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

इस दौरान डॉक्टर ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया और 3 मार्च 2022 को ईदगाह हिल्स स्थित एक अपार्टमेंट में बुलाकर उसके साथ पहली बार रेप किया। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी बार-बार उसे अलग-अलग जगह ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा और हर बार शादी का आश्वासन देता रहा।

कुछ समय पहले जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को पूरे मामले की शिकायत शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर अजय विश्वकर्मा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img