Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में बाइक आयसर की आमने-सामने टक्कर एक युवक की मौत दो घायल

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में शुक्रवार रात आयसर ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। इलाज के दौरान आज तड़के गंभीर घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत नाजुक है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अमन लोधी पुत्र खनाराम लोधी (26) रायसेन जिले का रहने वाला था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह अपने चचेरे भाई पवन चंद्रशेखर और पवन के साथ बाइक पर सवार होकर भोपाल से रायसेन जा रहा था।

लालकोठी रोड चौपड़ा पर हुआ हादसा

रास्ते में लालकोठी रोड पर उनकी बाइक को सामने से आयसर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अमन लोधी के सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार की दोपहर को बॉडी का पीएम कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

डेढ़ साल की बेटी का पिता था अमन

अमन की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है। शुक्रवार की सुबह गांव से भोपाल में एक साइट को देखने के लिए आया था। वह किसानी के साथ ही सैंटरिंग ठेकेदारी का काम भी करता था। पुलिस आरोपी चालक की पहचान के लिए घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img