Wednesday, February 11, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में ₹20.60 लाख की अवैध शराब जब्त

भोपाल के गिन्नौरी इलाके में शुक्रवार को आबकारी अमले ने एक मकान में छापा मारा। यहां से 20 लाख 60 हजार रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की गई। 25 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की।

कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। अंकित यादव के घर से ब्रान्डेड शराब की 98 पेटी मिली। बताया जाता है कि यहां पर लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था। इसके चलते सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने रैकी करवाई। जैसे ही मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने एकसाथ जाकर दबिश दे दी। इस दौरान टीम पर एक कुत्ता छोड़े जाने की भी खबर है।

रहवासी इलाके में मकान, यहीं से अवैध कारोबार आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त धाकड़ ने बताया कि गिन्नौरी मोहल्ला में मस्जिद के सामने से आरोपी राहुल यादव के रहवासी मकान से हाई ब्रांड विदेशी मदिरा की कुल 98 पेटियां जब्त की है। रहवासी इलाके में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। इसलिए लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जब्त शराब की कुल कीमत 20 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है।

एक महिला को पकड़ा मौके से एक महिला को पकड़ा, जो राहुल की मां है। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की है। जिला कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया, वृत प्रभारी नीरज कुमार दुबे ने केस कायम किया है। जिसमें भोपाल के सभी मैदानी अधिकारियों का सहयोग रहा।

आरोपी महिला के बेटे राहुल के विरुद्ध पूर्व में 34(2) के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। उसे भी पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img