E paper

Road Accident in Bilaspur: बिलाासपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकराई, एक की मौत

बिलासपुर।Road Accident in Bilaspur: तोरवा क्षेत्र के लालखदान चौक के पास एक बाइक सवार खड़े ट्रक से जा टकराया। आसपास के लोगों ने हादसे में आहत को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सकरी क्षेत्र के घुरु-अमेरी निवासी पंकज तिवारी(42) रविवार को किसी काम से मस्तूरी क्षेत्र की ओर गए थे। रात नौ बजे के करीब वे अपने घर लौट रहे थे। तोरवा लालखदान चौक के पास पहुंचा था।

चौक के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार जा टकराया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

रविवार को पांच हादसों में सात की हुई मौत

रविवार की सुबह से देर रात तक​ जिले में अलग—अलग पांच हादसे हुए। पांचों हादसों में गंभीर लापरवाही के कारण सात लोगों की जान चली गई। पहला हादसा लिंक रोड में हुआ। इसमें एक नाबालिग तेजी से कार चला रहा था। दूसरी दुर्घटना रायपुर रोड में हुई। इसमें ट्रेलर चालक की लापरवाही से हाई कोर्ट कर्मी की जान चली गई।

तीसरा हादसा रतनपुर क्षेत्र के मोहतराई ओवर​ब्रिज में हुआ। ओवरब्रिज में तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार महिला और उसके नाती को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके साथ ही रतनपुर के मां महामाया कालेज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। देर रात तोरवा क्षेत्र के लालखदान चौक के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770