Sunday, July 5, 2026
29.4 C
Bhopal

वॉट्सऐप लिंक से 28 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफतार

ग्वालियर में 28 लाख रुपए की शेयर ट्रेडिंग ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने दूसरे आरोपी समदर नाथ को राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके चचेरे भाई और मुख्य आरोपी सुरेंद्र नाथ को पहले ही पकड़ लिया था।

यह मामला 2024 का है, जब ग्वालियर के शताब्दीपुरम निवासी जितेंद्र तिवारी को साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजकर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया था। जितेंद्र ने उनके झांसे में आकर कुल 28 लाख रुपए का निवेश कर दिया।

जब उन्हें न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस मिली, तब जितेंद्र को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने क्राइम ब्रांच पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच में राजस्थान के नागौर स्थित लोनियस गांव निवासी सुरेंद्र नाथ और उसके चचेरे भाई समदर नाथ का नाम सामने आया। सुरेंद्र नाथ को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन समदर नाथ फरार चल रहा था। जितेंद्र तिवारी से ठगे गए 28 लाख रुपए में से 9.26 लाख रुपए समदर नाथ के खाते में जमा हुए थे।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने समदर नाथ को नागौर से धर दबोचा। पूछताछ में समदर नाथ ने बताया कि इस ठगी का पूरा सेटअप उसके चचेरे भाई सुरेंद्र नाथ ने तैयार किया था। सुरेंद्र अनजान लोगों को वॉट्सऐप पर फर्जी शेयर ट्रेडिंग लिंक भेजकर फंसाता था और पीड़ितों से मिली रकम समदर के बैंक खातों में जमा करता था।

क्राइम ब्रांच पुलिस अब इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img