Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

घर छोड़ने के बहाने महिला से कार में दुष्कर्म

जबलपुर की नुनसर पुलिस ने सोमवार को 47 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ठाकुर को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को प्लॉट बेचने के नाम पर पहले 30 हजार रुपए एडवांस दिए थे, लेकिन बाद में महिला ने प्लॉट न बेचने का फैसला किया। इसके बाद सुरेंद्र पैसे वापस मांगकर दबाव बनाने लगा।

रविवार शाम महिला जबलपुर से अपने गांव लौट रही थी, तभी अंध-मूक बाइपास पर आरोपी मिला। उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ कार में बैठ गई, लेकिन आरोपी उसे सर्विस रोड की ओर ले गया और वहीं जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह महिला को नुनसर गांव के पास छोड़कर भाग गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

अगले दिन महिला ने नुनसर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी विपिन और टीम तुरंत आरोपी की तलाश में लग गए और सुरेंद्र सिंह को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह पाटन से दमोह भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस जांच में पता चला कि महिला के पति का करीब 5 साल पहले निधन हो गया था। गांव में 700 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसे बेचने की बात पर दोनों के बीच लेनदेन हुआ था। छह महीने पहले आरोपी ने एडवांस दिया था, लेकिन सौदा नहीं होने पर वह पैसे वापस मांग रहा था।

एएसपी अंजना तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img