Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

सड़क से गुजर रही बारात पर लोगों ने फेंका पानी

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित विनय नगर सेक्टर-3 में एक बारात पर पानी फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया है, जिसमें बारात के गुजरते समय ऊपर से बाल्टी भरकर पानी बारातियों पर फेंका गया। इस हरकत से बाराती आक्रोशित हो गए और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार बारात संगीत और डांस के साथ आगे बढ़ रही थी। तभी एक मकान की ऊपरी मंजिल से किसी व्यक्ति ने नीचे से गुजर रही बारात पर अचानक बाल्टी भरकर पानी फेंक दिया। पानी गिरते ही बाराती भड़क उठे और ऊपर की ओर देखने लगे, यह जानने की कोशिश करते रहे कि पानी किसने और क्यों फेंका है। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद बारात बिना किसी बड़ी बाधा के अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी

पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img