Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पति गिरफ्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को आरोपी बनाया है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सास की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल के अनुसार 21 वर्षीय पायल जादम की 21 दिसंबर को जहर खाने से मौत हो गई थी। मामले की जांच एसीपी स्तर पर की गई, जिसमें पति हेमप्रकाश जादम और सास आशा जादम पर दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम कर रही सास की तलाश

टीआई ने बताया कि आरोपी पति हेमप्रकाश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां आशा जादम फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। हेमप्रकाश मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला है और मजदूरी करता है। पायल खंडवा की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

पति और सास करते थे प्रताड़ित

पुलिस के मुताबिक पति और सास द्वारा पायल को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने पायल के कमरे की तलाशी ली, जहां से जहर की गोलियां बरामद हुईं। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और सास की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Hot this week

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img