Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाई जान

विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र में बुधवार को सर्पदंश से 11 वर्षीय बालक सागर किरार की मौत हो गई। ग्राम पाली निवासी बालक को सांप काटने के बाद परिवार ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे इलाज में देरी हुई।

जानकारी के अनुसार, बालक को सांप ने काटा था। परिवार के सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक में लगे रहे। जब बालक की हालत गंभीर हो गई, तब उसे जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर प्रशांत जैन ने बताया कि यदि सर्पदंश के तुरंत बाद बच्चे को शासकीय अस्पताल लाया जाता और एंटी-स्नेक वेनम का समय पर उपचार शुरू होता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। इलाज में हुई देरी ही बालक की मौत का मुख्य कारण बनी।

डॉक्टर जैन ने आम नागरिकों से अपील की कि सर्पदंश या किसी भी गंभीर स्थिति में झाड़-फूंक, तांत्रिक या घरेलू उपायों के बजाय तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और समय पर इलाज कई जिंदगियों को बचा सकता है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img