Monday, November 16, 2026
18.1 C
Bhopal

नवविवाहिता के सुसाइड मामले में पति गिरफ्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को आरोपी बनाया है। मायके पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार सुबह पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सास की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी (टीआई) सुशील पटेल के अनुसार 21 वर्षीय पायल जादम की 21 दिसंबर को जहर खाने से मौत हो गई थी। मामले की जांच एसीपी स्तर पर की गई, जिसमें पति हेमप्रकाश जादम और सास आशा जादम पर दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना के आरोप सामने आए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस टीम कर रही सास की तलाश

टीआई ने बताया कि आरोपी पति हेमप्रकाश को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसकी मां आशा जादम फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। हेमप्रकाश मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला है और मजदूरी करता है। पायल खंडवा की रहने वाली थी। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

पति और सास करते थे प्रताड़ित

पुलिस के मुताबिक पति और सास द्वारा पायल को आए दिन प्रताड़ित किया जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर पायल ने जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस ने पायल के कमरे की तलाशी ली, जहां से जहर की गोलियां बरामद हुईं। फिलहाल पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है और सास की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img