Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

ट्रेन में नवजात को छोड़कर महिला फरार

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती के साथ हैरान करने वाली घटना सामने आई है। भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक अज्ञात महिला ने अपना करीब 15 दिन का नवजात बच्चा युवती को सौंप दिया और बाथरूम जाने का बहाना बनाकर लापता हो गई।

कांति पनिका, जो मूलतः अनूपपुर की रहने वाली है और वर्तमान में भोपाल के एक होटल में कार्यरत है। बुधवार को नर्मदापुरम से भोपाल के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से रवाना हुई थी। दोपहर करीब 4 बजे, ट्रेन में सवार एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 30 वर्ष) ने कांति को अपना नवजात बच्चा थमाते हुए कहा कि वह बाथरूम होकर आती है।

काफी देर तक महिला के वापस न लौटने पर कांति ने आसपास तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर उतर गई और बच्चे को लेकर सीधे अपने होटल पहुंची, जहां से होटल स्टाफ ने कोलार थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का अनुमान है कि संभवतः अज्ञात महिला ने किसी उद्देश्य से जानबूझकर बच्चा छोड़ दिया या ट्रेन में ही किसी तरह की साजिश के तहत यह घटना हुई।

फिलहाल पुलिस रेलवे स्टेशन और ट्रेन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा अज्ञात महिला की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img