Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त

सीजीएसटी भोपाल ने बुधवार शाम औबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा सीजीएसटी की टीम ने ग्वालियर के नजदीक बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड की जांच के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।

ग्वालियर जिले के बानमोर में अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड में जांच करते सीजीएसटी अधिकारी।

ग्वालियर जिले के बानमोर में जांच के दौरान सीजीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि कंपनी के पास तैयार माल का स्टॉक रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम था। इसके अलावा कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसका उपयोग करने में भी विसंगतियां की थी। इस पर कंपनी के खिलाफ ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर 5 करोड़ की रिकवरी निकाली गई। सीजीएसटी की दबिश के बाद कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा दी और शेष राशि का भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा है।

70 लाख की सुपारी के साथ ट्रक जब्त सीजीएसटी की भोपाल टीम ने बुधवार शाम ओबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। बिना ई-वे बिल के जा रहे ट्रक नंबर एचआर-38 एबी 2404 को टीम ने घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई।

ट्रक ड्राइवर इस सुपारी से जुड़ा कोई भी वैध बिल पेश नहीं कर सका। जांच में सामने आया है कि यह माल कर्नाटक के चित्रदुर्ग से लोड किया गया था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। सीजीएसटी की टीम ने ट्रक को जब्त कर वाहन मालिक को सूचना दे दी है। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img