Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में मकर संक्रांति पर मिल सकता है लोकल हाॅलिडे

भोपाल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर लोकल हॉलिडे हो सकता है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रस्ताव सरकार को भेजा है। यदि प्रस्ताव मंजूर होता है तो 30 हजार से अधिक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

कलेक्टर सिंह ने मकर संक्रांति के अलावा 25 सितंबर को अनंत चर्तुदशी, 19 अक्टूबर को महानवमीं और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) पर 3 दिसंबर को भी स्थानीय अवकाश का प्रस्ताव शासन को भेजा है।

भोपाल में साल भर में 4 अवकाश भोपाल में सालभर में कुल 4 लोकल हॉलिडे रहते हैं। साल 2025 में मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, रंगपंचमी पर 19 मार्च, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे।

इस बार रंगपंचमी-गणेश चतुर्थी की जगह अनंत चर्तुदशी और महानवमीं पर अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव है। हालांकि, पिछले साल महानवमीं 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। इसके चलते एक अवकाश बच गया था।

लगातार छुटि्टयां मिलेंगी मकर संक्रांति बुधवार को है, लेकिन अनंत चर्तुदशी शुक्रवार को आएगी। वहीं, महानवमीं सोमवार को है। ऐसे में स्थानीय अवकाश होने से कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्‌टी मिल जाएगी।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img