Friday, July 3, 2026
28.4 C
Bhopal

कमल किशोर जर्दा भंडार में सीजीएसटी की रेड

सीजीएसटी और सीमा शुल्क भोपाल की टीम ने हरदा के कमल किशोर जर्दा भंडार और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी के परिसरों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसका खुलासा होने के बाद कंपनी संचालक ने दो करोड़ रुपए 86 लाख रुपए की टैक्स चोरी की राशि स्वेच्छा से जमा कर दी है। इसके बाद भी जर्दा भंडार और कंपनी के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है और जांच में और भी टैक्स चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है।

राजधानी के सीजीएसटी एवं सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय के अफसरों की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कमल किशोर ब्रांड के नाम से तंबाकू की अवैध सप्लाई किए जाने के मामले में छापे की कार्रवाई दो जनवरी को शुरू की है। इसमें तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा जांच शुरू होने के बाद हो चुका है जिसके बाद कमल किशोर ब्रांड से अवैध तम्बाकू सप्लाई करने वाले संचालक ने टैक्स, मुआवजा उपकर एवं जुर्माना की राशि के 2.86 करोड़ रुपए जमा भी कर दिए हैं।

ट्रक रोक कर जांच करने पर हुआ खुलासा सीजीएसटी भोपाल की इन्वेस्टिगेशन शाखा की टीम ने सूचना के आधार पर बगैर ई-वे बिल के कमल किशोर ब्रांड के नाम से सप्लाई के लिए ले जा रहे तंबाकू से भरे एक ट्रक को रोका। इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ और फिर हरदा स्थित कमल किशोर जर्दा भंडार और कमल किशोर अग्रवाल एंड कंपनी के परिसरों पर एक साथ छापेमारी कर सर्चिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान अघोषित पैकिंग मशीनें और जर्दा की अवैध आपूर्ति से संबंधित कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। इसके बाद कंपनी संचालक ने 2.86 करोड़ रुपए का स्वैच्छिक भुगतान किया। इस मामले में अभी जांच जारी है और फाइनल एसेसमेंट होने पर और भी टैक्स चोरी सामने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img