Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में तेज रफ्तार अल्ट्रोज कार ने सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल ऑटो चालक की इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। जबकि हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात का है।

नरेश यादव (36) पिता शंकर यादव निवासी बैरागढ़ गांव सीएनजी ऑटो का चालक था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा था। तभी बैरागढ़ में रोड पर सीहोर तरफ से आ रही एक कर में उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना आकाश गार्डन के सामने की है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महिला चला रही थी कार

मृतक के भांजे अजय यादव ने बताया कि कार को एक महिला ड्राइव कर रही थी। तेजी व लापरवाही से उसने मामा के ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद मौके से भाग निकली। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि आरोपी महिला चालक मौके से भाग निकली थी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

निशातपुरा इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि रिसालदार कॉलोनी गौतम नगर निवासी मोहम्मद शादाब पिता एजाज खान (23) मैकेनिक का काम करता था, दो दिन पहले वह अपने दोस्त अरबाज के साथ बाइक से देवकी नगर ओवर ब्रिज होते हुए अपने घर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त बाइक अरबाज चला रहा था। इस हादसे में शादाब को गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img