Monday, October 5, 2026
30.8 C
Bhopal

बैरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो कारों से लाखों की अवैध शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

भोपाल देहात के बैरसिया क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए बैरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो कारों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 13 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है।
घेराबंदी कर पकड़ी गाड़ियां
पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि शमशाबाद की ओर से दो कारों में अवैध शराब लाई जा रही है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार सेन के नेतृत्व में टीम ने तत्काल घेराबंदी की। इस दौरान एक हुंडई i10 (MP 04 CT 5095) और एक हुंडई ऑरा (MP 04 YP 8933) को रोका गया। तलाशी लेने पर i10 कार से अंग्रेजी शराब की 126 बोतलें बरामद हुईं।
विदिशा के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने मौके से आशीष राजपूत (19), सागर सेन (25) और छोटू वाल्मीक (25) को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी जिला विदिशा के निवासी हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सके।
बरामद सामग्री का विवरण:

  • शराब: 126 बोतलें (कीमत ₹1.08 लाख)
  • वाहन: दो कारें (कीमत करीब ₹12 लाख)
  • कुल जब्ती: ₹13,08,400/-

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन सहित उनि साहबसिंह इवने, हरिशंकर वर्मा और पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img