Wednesday, April 29, 2026
39.1 C
Bhopal

जुबैर मौलाना और साथी को तीन साल की सजा

भोपाल के कुख्यात अपराधी जुबैर मौलाना और उसके गुर्गे शुभम राय को भोपाल की एक कोर्ट ने तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने यह फैसला सुनाया है। दोनों ने डांसर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की थी।

प्रकरण में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक राजेश सिंह द्वारा पैरवी की गई थी। भीम नगर जहांगीराबाद निवासी युवती विवाह समारोह में डांसर के रूप में काम करती है। वर्ष 2017 में वो एक विवाह समारोह में डांस कर रही थी।

बंधक बनाकर डांस करने को मजबूर किया

इसी दौरान कुख्यात अपराधी जुबेर मौलाना एवं उसके गुर्गों ने जान से मारने की धमकी देकर युवती को बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरन डांस करने पर मजबूर किया था।

युवती की शिकायत पर थाना जहांगीराबाद ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 341,342, 354, 34, 506 भाग -2 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण की संपूर्ण विवेचना के बाद न्यायालय में आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया था।

Hot this week

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img