Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

प्रिंसिपल का ट्रांसफर नहीं तो स्कूल में ताला लगाएंगे

भोपाल के खितवास स्थित हाईस्कूल में प्रिंसिपल के ट्रांसफर को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिपं सीईओ इला तिवारी को पत्र भी लिखा है। कहा कि 7 दिन के अंदर प्रिंसिपल का ट्रांसफर नहीं हुआ तो स्कूल में ताला लगा देंगे।

दरअसल, दो दिन पहले सोमवार को शाला प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने स्कूल का दौरा किया था। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य संगीता देशपांडे अनुपस्थित मिली थीं। इस पर समिति और ग्रामीणों ने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा, जिसमें प्राचार्य की लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस पर समिति ने पंचनामा भी बनाया।

पंचनामे में लिखा- सरपंच से भी अच्छे से बात नहीं की पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को भी दी गई है। इसमें लिखा कि अनुपस्थिति पर सरपंच ने प्राचार्य से मोबाइल पर बात की, लेकिन उनका रवैया संतोषजनक नहीं था। पंचनामे में बताया कि स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है। वे तीन साल से स्कूल में पदस्थ हैं।

सात दिन में ट्रांसफर करने को कहा पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और सीईओ को भेजी गई। इसमें कहा कि प्राचार्य का तबादला 7 दिन के अंदर कर दिया जाए। ऐसा नहीं होता है तो सभी ग्रामीण और समिति सदस्य स्कूल में ताला लगा देंगे।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img