Friday, July 10, 2026
32.3 C
Bhopal

10वीं की छात्रा को परेशान कर रहा था पुलिसकर्मी

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में तैनात एक आरक्षक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मंगवार देर रात आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार, छत्रीबाग इलाके में रहने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार को वह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान जयरामपुर कॉलोनी के पास आरोपी आरक्षक दीपक ने उसका रास्ता रोका, हाथ पकड़ लिया और घर छोड़ने की बात कही। छात्रा ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और कोचिंग चली गई।

वर्दी के कारण डर में रही छात्रा

पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार रास्ते में रोककर नाम-पता पूछ चुका था और लगातार उसका पीछा कर रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी में रहता था, जिस कारण डर के चलते छात्रा ने पहले किसी को यह बात नहीं बताई। बाद में उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी।

देर रात थाने पहुंचे लोग

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग मंगलवार रात छत्रीपुरा थाने पहुंचे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। एडिशनल डीसीपी हेमंत चौहान को पूरे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक से पूछताछ कर छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आरक्षक दीपक डायल-100 में तैनात था। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और बुधवार को उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

Hot this week

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का विरोध: ताजुल मसाजिद के बाहर प्रदर्शन

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

Topics

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक...

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img