Friday, October 16, 2026
23.4 C
Bhopal

हज-2026 के लिए प्रतीक्षासूची से 41 यात्रियों का चयन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2026 के लिए प्रतीक्षा सूची की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश की प्रतीक्षासूची क्रमांक 2968 से 3008 तक के कुल 41 हज आवेदकों को प्रोविजनल रूप से चयनित किया गया है।

चयनित हज यात्रियों को अग्रिम हज राशि 2 लाख 77 हजार 300 रुपए जमा करनी होगी। इसमें प्रथम किस्त 1 लाख 52 हजार 300 रुपए और द्वितीय किस्त 1 लाख 25 हजार रुपए शामिल हैं। राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है।

हज राशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in या हज सुविधा ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग से जमा की जा सकती है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के जरिए भी राशि जमा करने की सुविधा है। राशि जमा करते समय प्रत्येक हज यात्री को बैंक रेफरेंस नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

राशि जमा करने के बाद प्रोविजनल रूप से चयनित हज यात्रियों को हज आवेदन फॉर्म की हस्ताक्षरित प्रति, आवश्यक दस्तावेज और मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। ये दस्तावेज हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं या मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी कार्यालय हज हाउस ग्राम सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन के पीछे एयरपोर्ट रोड भोपाल में 2 फरवरी 2026 तक जमा किए जा सकते हैं।

हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में अग्रिम राशि और दस्तावेज जमा नहीं करने पर संबंधित हज यात्री की सीट निरस्त कर दी जाएगी। चयनित आवेदकों से समय-सीमा का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।

Hot this week

बागसेवनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक जब्त

​भोपाल: बागसेवनिया थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की वारदात को...

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने...

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img