Tuesday, April 21, 2026
39.6 C
Bhopal

भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या

मंदसौर में गुरुवार शाम भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी रुबीना पर ऑटो में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। सिर पर भी हमला किया। एक जगह से आंतें भी बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के अभिनंदन क्षेत्र में हुई। रुबीना अपने पिता के घर से ऑटो में बैठकर किराए के मकान लौट रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। बाइक से उतरे एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और दोनों आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए।

पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है, जो परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

डॉक्टर बोली- पहले हो चुकी थी मौत जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मीतांशी जैन ने बताया कि रुबीना को जब अस्पताल लाया गया, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के शरीर पर चार से पांच चाकू के गहरे निशान थे। सिर पर भी चाकू से वार किया गया था। एक जगह पेट पर गंभीर वार के कारण उसकी आंतें बाहर आ चुकी थीं।

पति ने पहली बार लड़ा था चुनाव फिलहाल मृतका का शव जिला चिकित्सालय में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतका रुबीना वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी थी। शाहिद ने साल 2022 में हुए नगर पालिका चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

7 महीने पहले ही हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक शाहिद मेव ने करीब सात महीने पहले रुबीना से तीसरी शादी की थी। रुबीना के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस निजी और पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

भाई बोला- दोषी को सजा मिले मृतका के भाई पीरु शाह ने बताया कि उसकी बहन घर जा रही थी, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​ ​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती...

पत्नी ने पति की हत्या प्रेमी से कराई बोली मुझे अफसोस नहीं

अवैध रिश्तों और धोखे की एक खौफनाक दास्तां सामने...

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; जमीन में छिपा 1400 किलो लहान नष्ट, एक गिरफ्तार

​ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर प्रहार...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

​ ​इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती...

पत्नी ने पति की हत्या प्रेमी से कराई बोली मुझे अफसोस नहीं

अवैध रिश्तों और धोखे की एक खौफनाक दास्तां सामने...

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; जमीन में छिपा 1400 किलो लहान नष्ट, एक गिरफ्तार

​ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर प्रहार...

शराबी पोते की हैवानियत: दादी के हाथ को दांतों से काटा, हड्डी तक दिखी

​ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा...

अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

​इंदौर। शहर के हम्माल कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के...

भोपाल: सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

​राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img