Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Bhopal

विदिशा पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा

विदिशा कोतवाली पुलिस ने सूने घरों में हुई दो चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख 50 हजार रुपए का चोरी का सामान (मशर्रुका) बरामद किया है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें शामिल हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने 165 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और 110 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटनाओं को कबूल किया।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 29 जनवरी 2026 को कृष्णधाम कॉलोनी, मेन हॉस्पिटल के पास एक सूने मकान में हुई थी। यहां से सोने-चांदी के आभूषण, एक एलईडी टीवी और 90 हजार रुपए नगद चोरी हुए थे।

बरईपुरा में भी हुई थी चोरी

दूसरी घटना 19 जनवरी 2026 को बरईपुर हनुमान मंदिर के पास स्थित एक सूने मकान में हुई। इस मामले में सोने के 15 मोती और 5 हजार रुपये नगद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवम शर्मा (24), निवासी तलैया मोहल्ला; हरिनारायण पंथी (47), निवासी बरईपुरा चौराहा; और आर्यन कटारे (22), निवासी बंटी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों से 31 सोने की गुरिया, 4 जोड़ी चांदी की पायल, 4 जोड़ी चांदी की बिछुड़ी, 5 चांदी के सिक्के, 15 हजार रुपये नगद, 14 लाख रुपए कीमत की टाटा नेक्सन कार और 2 लाख रुपए कीमत की अल्टो कार जब्त की है। बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 20.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

Hot this week

पत्नी ने पति की हत्या प्रेमी से कराई बोली मुझे अफसोस नहीं

अवैध रिश्तों और धोखे की एक खौफनाक दास्तां सामने...

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; जमीन में छिपा 1400 किलो लहान नष्ट, एक गिरफ्तार

​ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर प्रहार...

शराबी पोते की हैवानियत: दादी के हाथ को दांतों से काटा, हड्डी तक दिखी

​ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा...

अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

​इंदौर। शहर के हम्माल कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के...

Topics

भोपाल: सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

​राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला...

फौजियों को ठगने वाली दिल्ली की ‘टप्पेबाज गैंग’ भोपाल GRP की गिरफ्त में

​भोपाल | दिल्ली से आकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img