Thursday, July 9, 2026
25.5 C
Bhopal

भोपाल में किन्नरों पर सरेराह धारदार हथियार से हमला

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में किन्नरों के ऑटो को तीन बदमाशों ने सरेराह रोक लिया। आरोपियों ने चाकू मारकर एक किन्नर को घायल किया, जबकि अन्य दो के साथ हाथ और मुक्कों से मारपीट की। किन्नरों ने बदमाशों पर सोने की एक चेन झपटने का भी आरोप लगाया है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे की है। किन्नरों ने हमला कराने का आरोप नकली किन्नर गिरोह पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों ने लालघाटी ब्रिज पर ऑटो रोका

जानकारी के मुताबिक किन्नर पल्लवी पाठक मंगलवारा में रहती है। वह गुरू सुरैया नायक गुट की किन्नर हैं। पल्लवी का आरोप है कि ऑटो में सवार होकर मंगलवार से बैरागढ़ की ओर जा रहे थे। तभी बदमाश शाहरुख ईदगाह और उसके दो साथियों ने फिल्मी स्टाइल में लालघाटी ब्रिज पर ऑटो रोक लिया।

हथियारों से लैस होकर आए थे बदमाश

आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। तीनों हथियारों से लेस थे। बदमाशों ने पल्लवी की सोने की चेन को गले से झपटा। पल्लवी ने विरोध किया तो शाहरुख ने उसके पांव में धारदार हथियार से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

काजल ठाकुर गिरोह पर हमले के आरोप

पल्लवी का आरोप है कि काजल ठाकुर नकली किन्नर है। वह किन्नरों के एक अन्य गुट की सरगना बताती है। काजल असली किन्नरों पर अड़ीबाजी कराती है। इतना ही नहीं उनके साथ कई बार लूटपाट और मारपीट भी करा चुकी है। शाहरुख काजल का पाला हुआ बदमाश है। आए दिन किन्नरों के साथ मारपीट, लूटपाट की वारदातें काजल और किन्नर मुस्कान मिर्जा के इशारे पर करते हैं।

पल्लीवी पाठक गुट ने मामले में काजल और मुस्कान को भी केस में आरोपी बनाए जाने की मांग की है। पुलिस ने घायल किन्नर को मेडिकल के लिए भेजा है। कोहेफिजा थाने पर किन्नरों पर हमले की खबर के बाद बड़ी तादाद में किन्नर एकत्र हो गए हैं।

जानिए किन्नर गुटों में कब क्या हुआ

फरवरी 2025 में भोपाल के मंगलवारा इलाके के किन्नरों ने ‘देवी रानी’ नामक किन्नर पर विवादित वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया। देवी रानी ने मंगलवारा के किन्नरों पर मंदिरों और भंडारों में पूजा-पाठ से रोकने के आरोप लगाए थे। जिसे मंगलवारा गुट ने गलत बताया है। देवी रानी ने आरोप लगाया कि उन्हें धमकाया जा रहा है और उनके साथ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। इसकी शिकायत थाने में की गई थी।

मई 2024 को कोलार के बीमाकुंज इलाके में नेग मांगने को लेकर मंगलवारा और बुधवारा के गुटों में डंडों के साथ खूनी संघर्ष हुआ था। इस विवाद में कई किन्नर घायल हुए थे। मामला कोलार थाने पहुंचा था

जुलाई 2025 में भोपाल में किन्नर के वेशभूषा में रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक (अब्दुल कलाम उर्फ नेहा) को खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने पकड़ा, जो बुधवारा की किन्नर टोली में वर्षों से रह रहा था।

भोपाल के बुधवारा इलाके में मार्च 2025 में आदिल खान नाम के युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसमें किन्नरों पर हत्या करने के आरोप लगे थे।

Hot this week

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img