Tuesday, October 20, 2026
25.2 C
Bhopal

भोपाल के आनंद नगर में 146 दुकानें हटाने चली JCB

भोपाल के आनंद नगर तिराहे पर शुक्रवार को कुल 146 दुकानों को हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह से दोपहर तक अधिकांश दुकानें तोड़ दी गई। 3 मंदिर, शौचालय, पुलिस चौकी और वार्ड ऑफिस को भी हटाने की कार्रवाई होगी।

नेशनल हाईवे-146 के आशाराम तिराहा से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबा 6 लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। चौड़ीकरण के चलते कई दुकानें भी हटाई जा रही हैं। वहीं, पक्के निर्माण भी तोड़ जा रहे हैं। शुक्रवार को आनंद नगर तिराहे पर ये कार्रवाई हुई।

फ्लाईओवर के चलते दुकानें हटाई सिक्सलेन निर्माण के दौरान ही आनंद नगर में फ्लाईओवर भी बनेगा। इसके लिए सड़क किनारे की दुकानें हटाई जा रही हैं। ताकि, निर्माण में कोई दिक्कत न हो। कुल 146 दुकानें हटाई जा रही हैं। इनमें से ज्यादातर शुक्रवार को हटा दी गई। शनिवार को तीन मंदिरों की शिफ्टिंग का काम होगा। वहीं, नगर निगम के वार्ड ऑफिस, पुलिस चौकी और शौचालय को भी हटाया जाएगा।

भारी-भरकम अमले के साथ कार्रवाई गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते दुकानें हटाई गई हैं। इसका मुआवजा पहले से वितरित हो चुका है। अन्य निर्माण भी जल्द हटाए जाएंगे। इधर, दुकानें हटाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे। उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी।

Hot this week

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साढ़े 15 लाख की ठगी, व्हाट्सएप मैसेज से बिछाया जाल

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निजी...

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

Topics

दुपाड़ा रोड पर उपद्रवियों का आतंक: चलती गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे

​शाजापुर: शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड पर...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img