Saturday, October 10, 2026
26.3 C
Bhopal

कुशीनगर में पूर्व मंत्री प्रसाद मौर्य के वाहन में तोड़फोड़, 10 घायल, कई गाडि़यां क्षतिग्रस्‍त

कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाफ के टोला खलवा पट्टी में भाजपा व सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें 10 से अधिक घायल हुए हैं और 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विरोध में सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए तमकुही-पडरौना मार्ग पर धरना शुरू किया तो दूसरी ओर उनकी पुत्री भाजपा सांसद संघ मित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताते हुए पिता को जिताने की अपील सार्वजनिक रूप से कर पार्टी से बगावत का सुर फूंक दिया। इससे सियासत मतदान से दो दिन पूर्व पूरी तरह से गरम हो गई।

दोपहर साढे तीन बजे खलवापट्टी में भाजपा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस दौरान रोड शो करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला गांव में पहुंचा। अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। भगदड़ मच गई। विरोध में सपा प्रत्याशी माैर्य समर्थकों संग गांव के बाहर तमकुही-पडरौना मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिए। एसएचओ नरेंद्र प्रताप राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी। विवाद की खबर पर एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह भी आ गए। अधिकारियों ने पूर्व मंत्री से वार्ता कर धरने को समाप्त करने की मांग की। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने तुर्कपट्टी थाने के नोनियापट्टी चौराहे पर धरना शुरू कर दिया।

सपा प्रत्याशी पर माहाैल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। सांसद ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का धरना समाप्त कराया। भाजपा प्रत्याशी संग विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राजेश जायसवाल, विनय तिवारी, इंद्रजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभावी कार्रवाई होगी।

Hot this week

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

Topics

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img