Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) शंकर परमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। परमार पर एक फर्म से काम के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

​ट्रैप लगाकर पकड़ा

​मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय फर्म ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जीएसटी से संबंधित एक मामले को रफा-दफा करने के बदले उनसे 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाया। जैसे ही सहायक आयुक्त शंकर परमार ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये लिए, टीम ने उन्हें दबोच लिया। मामले में सुरेश मनसुखानी नामक व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

​दफ्तर में घंटों चली जांच

​सीबीआई की टीम दोपहर में ही सीजीएसटी कार्यालय पहुंच गई थी। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि दफ्तर के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। देर रात तक चली इस जांच के बाद टीम आरोपियों को अपने साथ ले गई।

​ठिकानों पर छापेमारी

​गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीमें आरोपियों के ठिकानों और आवास पर भी तलाशी ले रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में विभाग के कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img