Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

​सामान लेकर लौट रहे थे घर

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेगमगंज (रायसेन) निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र लोधी पोकलेन मशीन ऑपरेटर था। बुधवार को वह अपने एक साथी के साथ पोकलेन का कुछ सामान लेने भोपाल आया था। रात करीब 8 बजे जब दोनों बाइक से वापस रायसेन लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही यात्री बस (MP 10 P 0990) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​परिजनों को सौंपा शव

हादसे के बाद पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सुरेंद्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसे लेकर वे बेगमगंज रवाना हो गए। थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि आरोपी ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img