Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की पिनें, हमीदिया में भर्ती

भोपाल। राजधानी के बाग सेवनिया इलाके में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। लहारपुर ब्रिज के पास रात करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार सवारों ने एक 60 वर्षीय महिला को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसके सीने में स्टेप्लर की पिनें चुभी हुई मिली हैं।

पड़ोसियों और संस्था ने बचाई जान

​घटना की चश्मदीद एक स्थानीय महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ संस्था के मोहन सोनी और पारस ने पुलिस की मदद से लहूलुहान महिला को तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुँचाया। महिला पिछले 22 घंटों से बेहोश है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहचान बनी पहेली: हाथ पर गुदा है नाम

​अचेत अवस्था में महिला के मुँह से सिर्फ ‘सलकनपुर’ शब्द निकल रहा है। पुलिस को महिला के हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, लेकिन अब तक उसकी स्पष्ट पहचान और पते का मालूम नहीं चल सका है।

जांच में जुटी पुलिस

​बाग सेवनिया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उस संदिग्ध कार का सुराग लग सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद दिए गए बयानों से ही इस वारदात की गुत्थी सुलझेगी। फिलहाल मामले में FIR दर्ज होना बाकी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img