Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी लूट का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल मुंबई से भोपाल लौटे थे और नर्मदापुरम जाने के लिए स्टेशन के बाहर कैब बुक कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। राहुल ने हबीबगंज थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

​विवादों और सुर्खियों से रहा है नाता

​राहुल चेलानी इससे पहले नोटबंदी के दौरान उस वक्त चर्चा में आए थे, जब पुलिस ने होशंगाबाद में उनके पास से 43 लाख 60 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद की थी। इसके अलावा, वे आगामी एक बड़े बजट की फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं।

​पवई लेक पर दिखेगा जलवा

​निर्देशक संगीत वर्मा की इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई की प्रसिद्ध पवई लेक पर बनने जा रहे भव्य म्यूजिकल फाउंटेन शो में किया जाएगा। 180 मीटर चौड़े इस फाउंटेन शो में अत्याधुनिक VFX के जरिए इतिहास के पन्नों को जीवंत किया जाएगा, जिसमें शिवाजी महाराज द्वारा तानाजी की शहादत पर कहे गए अमर वाक्य “गढ़ आला, पण सिंह गेला” को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img