Thursday, April 9, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी और बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र और उसके साथियों पर छुरियों से हमला किया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

क्या था मामला?

​पुलिस के मुताबिक, बीती 7 अप्रैल की रात जीत होम्स कॉलोनी के पास दिव्यांश आर्या और अभिनव राय अपने साथियों के साथ खड़े थे। तभी आरोपी सौरभ ठाकुर उर्फ गोल्डी, रितेश और यश रघुवंशी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार छुरी से हमला कर दिया, जिसमें छात्र धीरज वर्मा और अभिनव राय गंभीर रूप से घायल हो गए।

घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

​घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर यश रघुवंशी (23), रितेश यादव (21) और सौरभ सिंह ठाकुर (23) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में यश रघुवंशी पर विदिशा में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की चेतावनी

​डीसीपी विवेक सिंह ने स्पष्ट किया है कि शहर में सरेराह छुरी लहराने और रौबदारी करने वाले गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

मंगलवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, एयर पिस्टल और चाकू बरामद

​भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा...

Topics

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img