Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी के पास से एक धारदार छूरी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही कमला नगर पुलिस ने आरोपी का थाना क्षेत्र में जुलूस भी निकाला है।

​यह है पूरा मामला
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को फरियादी हर्षवर्धन प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सूजल सिरवैया नामक युवक ने उसके साथ अड़ीबाजी की, गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 133/26 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
​मामले में थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि आरोपी सूजल सिरवैया (21 वर्ष), निवासी मंदाकिनी ओरचिट पैलेस, कोलार रोड, कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार छुर्रा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

​आरोपी का है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
​पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सूजल सिरवैया एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध कमला नगर और टीटी नगर थाने में पहले से ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने उस पर धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा करते हुए उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img