Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

किराना कारोबारी हत्याकांड: 50 लाख के लेनदेन में हत्या का शक, पुलिस को मिली हिसाब की डायरी

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया के किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, हनीफ का बाजार में करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन था। पुलिस अब उन सभी लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिनके नाम मृतक की ‘उधारी डायरी’ में दर्ज हैं।

​घर से बुलाकर मारी गोली

मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किसी का फोन आने के बाद हनीफ घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे घर से 10 किमी दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास उनका शव मिला। हमलावर बाइक पर सवार था, जिसने सरेराह हनीफ को रोककर बहस की और उनके सीने पर दो गोलियां दाग दीं।

​सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

एसपी रामशरण प्रजापति के अनुसार, घटनास्थल के आसपास कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों का सुराग मिलना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस आने-जाने वाले रास्तों के फुटेज चेक कर आरोपियों का रूट मैप तैयार कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे उधारी का विवाद या आखिरी कॉल करने वाला व्यक्ति शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने डायरी जब्त कर जांच तेज कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img