Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

किराना कारोबारी हत्याकांड: 50 लाख के लेनदेन में हत्या का शक, पुलिस को मिली हिसाब की डायरी

बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया के किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, हनीफ का बाजार में करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन था। पुलिस अब उन सभी लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है, जिनके नाम मृतक की ‘उधारी डायरी’ में दर्ज हैं।

घर से बुलाकर मारी गोली

मृतक के भाई मोहम्मद अनीस ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे किसी का फोन आने के बाद हनीफ घर से निकले थे। शाम करीब 4:30 बजे घर से 10 किमी दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास उनका शव मिला। हमलावर बाइक पर सवार था, जिसने सरेराह हनीफ को रोककर बहस की और उनके सीने पर दो गोलियां दाग दीं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

एसपी रामशरण प्रजापति के अनुसार, घटनास्थल के आसपास कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों का सुराग मिलना मुश्किल हो रहा है। अब पुलिस आने-जाने वाले रास्तों के फुटेज चेक कर आरोपियों का रूट मैप तैयार कर रही है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे उधारी का विवाद या आखिरी कॉल करने वाला व्यक्ति शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने डायरी जब्त कर जांच तेज कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img