Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

सैलाना में लोकायुक्त का छापा: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​रतलाम। भ्रष्टाचार के खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील के पटवारी कैलाश वडख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी ने एक किसान से उसकी जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के बदले यह राशि मांगी थी।

​लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव के अनुसार, ग्राम अडवानिया निवासी जितेंद्र पाटीदार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता की सैलाना और बागरियों की खेड़ी में करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसके सीमांकन के लिए उन्होंने जनवरी में आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी कैलाश वडख्या काम टाल रहा था। आरोप है कि पटवारी ने सीमांकन के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।

​ट्रैप की कार्रवाई:

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। सौदे के मुताबिक, पटवारी 23 हजार रुपये में काम करने को तैयार हुआ था, जिसमें से 3 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था। गुरुवार को जैसे ही आवेदक जितेंद्र पाटीदार ने शेष 20 हजार रुपये सैलाना तहसील कार्यालय स्थित नायब नाजिर कक्ष में पटवारी को थमाए, वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

​कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जो केमिकल के संपर्क में आने से गुलाबी हो गए। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img