Thursday, June 18, 2026
29.8 C
Bhopal

सैलाना में लोकायुक्त का छापा: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

रतलाम। भ्रष्टाचार के खिलाफ उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील के पटवारी कैलाश वडख्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी ने एक किसान से उसकी जमीन के सीमांकन (नाप-जोख) के बदले यह राशि मांगी थी।

​लोकायुक्त एसपी आनंद कुमार यादव के अनुसार, ग्राम अडवानिया निवासी जितेंद्र पाटीदार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता की सैलाना और बागरियों की खेड़ी में करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसके सीमांकन के लिए उन्होंने जनवरी में आवेदन दिया था, लेकिन पटवारी कैलाश वडख्या काम टाल रहा था। आरोप है कि पटवारी ने सीमांकन के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।

ट्रैप की कार्रवाई:

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। सौदे के मुताबिक, पटवारी 23 हजार रुपये में काम करने को तैयार हुआ था, जिसमें से 3 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका था। गुरुवार को जैसे ही आवेदक जितेंद्र पाटीदार ने शेष 20 हजार रुपये सैलाना तहसील कार्यालय स्थित नायब नाजिर कक्ष में पटवारी को थमाए, वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

​कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जो केमिकल के संपर्क में आने से गुलाबी हो गए। टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहा।

Hot this week

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

Topics

फिटनेस और परमिट फेल: भोपाल आरटीओ ने स्कूल बस की ज़ब्त

​भोपाल। शहर में स्कूल बसों के खिलाफ चलाए जा...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img